अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

जन्मदिन पर मानव देवदास ने श्रमिकों संग बांटी खुशियां, दादी की स्मृति में किया पौधरोपण

पतोरा। जनपद सदस्य पाटन श्रीमती चंद्रिका चित्रसेन कलिहारी के सुपुत्र मानव देवदास का आज जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर उन्होंने मनरेगा में कार्यरत श्रमिकों के बीच पहुंचकर केक काटा तथा अपने जन्मदिन की खुशियां सभी के साथ साझा कीं।

मानव देवदास ने श्रमिकों को मिठाई वितरित कर उनके प्रति सम्मान और अपनत्व का संदेश दिया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

साथ ही, अपनी दादी स्वर्गीय श्रीमती चमेली बाई की स्मृति में पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता का परिचय देते हुए मानव देवदास ने तालाब किनारे पौधरोपण किया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

जन्मदिन के इस अवसर पर सामाजिक सरोकार और पर्यावरण के प्रति उनकी सकारात्मक पहल की क्षेत्रवासियों ने सराहना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!