अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष एवं कसडोल विधायक संदीप साहू के जन्मदिवस पर भेंट मुलाकात कर सुरेंद्र साहू ने दी शुभकामनाएं

रायपुर। साहू समाज के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष एवं कसडोल विधायक संदीप साहू के जन्मदिवस के अवसर पर तहसील साहू संघ पाटन संगठन सचिव एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला दुर्ग के महामंत्री सुरेंद्र साहू ने उनके निवास पहुंचकर सौजन्य भेंट की तथा पुष्पगुच्छ एवं भगवान श्री गणेश की प्रतिमा भेंट कर जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर श्री सुरेंद्र साहू ने कहा कि संदीप साहू जी युवाओं के प्रेरणास्रोत एवं समाज के सशक्त नेतृत्वकर्ता हैं। उनके नेतृत्व में समाज के युवाओं को नई दिशा एवं ऊर्जा प्राप्त हो रही है। जनप्रतिनिधि के रूप में वे क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण के लिए निरंतर सक्रिय रहकर कार्य कर रहे हैं, जिससे समाज एवं क्षेत्र के लोगों में उनके प्रति विशेष सम्मान एवं विश्वास है।

श्री सुरेंद्र साहू ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना करते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें निरंतर समाज सेवा एवं जनहित के कार्यों में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की शक्ति प्रदान करें।

इस अवसर पर उपस्थित जनों ने भी श्री संदीप साहू जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की।

जारीकर्ता :

सुरेंद्र साहू संगठन सचिव, तहसील साहू संघ पाटन, महामंत्री, भाजपा ओबीसी मोर्चा, जिला दुर्ग।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!