अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कृषि महाविद्यालय मर्रा मे सामूहिक योगाभ्यास सम्पन्न
पाटन / संत विनोबा भावे कृषि महाविद्यालय मर्रा में 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. अनिल कुमार वर्मा के दिशा-निर्देश में किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की एन एस एस प्रभारी डॉ. सुशीला , शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर योगाचार्य तुलाराम वर्मा द्वारा विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि नियमित योगाभ्यास स्वस्थ जीवन, तनावमुक्त मन तथा बेहतर कार्यक्षमता के लिए अत्यंत आवश्यक है। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में अपनाने एवं समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस दौरान सेवानिवृत्त शिक्षक बी. आर. चंदन द्वारा नन्ही बालिका जीविका साहू को योगाभ्यास करने पर प्रोत्साहन स्वरूप सम्मान राशि प्रदान किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी सहित बड़ी संख्या मे छात्र की उपस्थित रहे।




