ग्राम विकास समिति अमलेश्वर ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर नगर पालिका को सौंपा ज्ञापन
अमलेश्वर। ग्राम विकास समिति अमलेश्वर द्वारा मंगलवार, 30 जून को नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर विभिन्न जनसमस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपे गए। समिति के अध्यक्ष महेंद्र साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पालिका के उपाभियंता ढालेन्द्र ठाकुर को ज्ञापन सौंपते हुए साप्ताहिक बाजार में वाहन स्टैंड की समुचित व्यवस्था, मुख्य मार्ग पर अवैध ठेलों को हटाने तथा निस्तारी तालाब की साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण की मांग की।
समिति ने अपने ज्ञापन में कहा कि साप्ताहिक बाजार के दौरान वाहन स्टैंड की उचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, मुख्य सड़क पर अवैध ठेलों के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा निस्तारी तालाब की नियमित साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण की भी आवश्यकता है, जिससे क्षेत्र की स्वच्छता और सौंदर्य में वृद्धि हो सके।
ज्ञापन सौंपने के दौरान वार्ड क्रमांक 02 के पार्षद घनश्याम साहू, ग्राम विकास समिति के उपाध्यक्ष नारायण यादव, सचिव देवा ठाकुर, सदस्य मूलचंद निषाद, तुलाराम निषाद, उमेश कुमार सहित लगभग 10 सदस्य उपस्थित रहे।
ग्राम विकास समिति ने नगर पालिका प्रशासन से जनहित में शीघ्र कार्रवाई करते हुए मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपेक्षा व्यक्त की है।



