अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाजामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

बारिश का इंतजार कर रहे किसानों की आंखों में आंसू, अम्लेश्वर में लगातार बोर खनन से उठे सवाल

पाटन,अम्लेश्वर। एक ओर किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं और सूखे हालात से चिंतित हैं, वहीं दूसरी ओर नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर क्षेत्र में लगातार बोर खनन का कार्य जारी है। इस मामले में संबंधित विभाग की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। लोगों के बीच चर्चा है कि आखिर इन बोर खननों को विधिवत अनुमति दी गई है या फिर बिना अनुमति के अवैध रूप से बोर खनन किया जा रहा है।

बुधवार को रायपुर से अम्लेश्वर मेन रोड पर बोर खनन का कार्य किया गया, जिससे भारी मात्रा में धूल उड़ने लगी। उड़ती धूल के कारण सड़क से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थिति ऐसी हो गई कि लोगों को एक-दूसरे को देखना भी मुश्किल हो रहा था, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन की इस मामले में उदासीनता पर नाराजगी जताई है। नगरवासियों ने बोर खनन की वैधता की जांच कराने, धूल नियंत्रण के लिए तत्काल उपाय करने तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

वर्जन: निरीक्षण कर उचित कार्यवाही की जाएगी। एसडीएम पाटन

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!