सांसद निधि से स्वीकृत सीसी रोड निर्माण पर जनपद सभापति रवि सिन्हा एवं ग्रामीणों ने सांसद विजय बघेल का जताया आभार
रानीतराई। पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम निपानी के भाटापारा मुख्य मार्ग पर वर्षों से पक्की सड़क की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। क्षेत्र के सांसद विजय बघेल द्वारा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
इस सड़क के निर्माण से ग्रामीणों को विशेषकर बारिश के दिनों में आवागमन की समस्या से निजात मिलेगी। बरसात के दौरान कीचड़ और जलभराव के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, जिससे दैनिक जीवन एवं आवागमन प्रभावित होता था।
सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने पर भाजपा बूथ अध्यक्ष नारद साहू, भरत निर्मलकर, मुकेश ठाकुर, कुंजबिहारी सिन्हा, मंगल साहू, ललित साहू, हेमसिंग साहू, रोहित सोनकर, नरेश सिन्हा, चंदन बंजारे, दुखित महिलांगे, जगेंद्र सिन्हा, नरेश नट, तोमन सिन्हा, अशोक सिन्हा, बेदन रघुवंशी, बसंत साहू, भोज निषाद, दिनेश डहरिया, जगत यादव, सानू मार्कण्डेय, रामेश्वर रघुवंशी, लक्ष्मीकांत साहू, बीरेंद्र सेन, अजय साहू, साकेत साहू, रविशंकर जोशी, ग्राम पंचायत के सरपंच राजेश ठाकुर, उपसरपंच तोरण साहू, समस्त पंचगण तथा जनपद सभापति रवि सिन्हा ने सांसद श्री विजय बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया।
ग्रामीणों ने कहा कि सांसद जी ने उनकी वर्षों पुरानी मांग को पूरा कर जनभावनाओं का सम्मान किया है। समस्त ग्रामवासियों ने सांसद श्री विजय बघेल के प्रति हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित एवं विकास कार्यों को निरंतर गति मिलती रहेगी।







