अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
एकीकृत महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय जामगांव (एम) में हुआ पौधारोपण
पाटन। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित पौधारोपण उत्सव के अंतर्गत एकीकृत महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय, जामगांव (एम) में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने का संदेश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत सभापति श्रीमती नीलम राजेश चन्द्राकार, जनपद सदस्य श्रीमती संतोषी ठाकुर, परियोजना अधिकारी श्रीमती अमुनेश पाण्डे, सांसद प्रतिनिधि राजेश चन्द्राकार, भाजपा नेता अजीत ठाकुर एवं मनीष कोसले उपस्थित रहे।
इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में परियोजना कार्यालय के समस्त स्टाफ की भी सक्रिय सहभागिता रही।
Advertisement







