कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के संचालक विजय दयाराम के. का विदाई समारोह संपन्न

रायपुर। संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण इंद्रावती एवं संचालनालय तकनीकी शिक्षा के संयुक्त तत्वाधान में इंद्रावती भवन अटल नगर नवा रायपुर में संचालक विजय दयाराम के. (आई.ए.एस.) के सम्मान में आयोजित विदाई समारोह कार्यक्रम आज गरिमामय एवं आत्मीय वातावरण में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में उपस्थित विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विजय दयाराम के. के उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्य, कुशल नेतृत्व, कार्यकुशलता एवं विभाग के विकास में उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर वक्ताओं द्वारा उनके सरल, सहज एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्व तथा विभाग के प्रति समर्पित सेवाओं का उल्लेख करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया गया।



इस अवसर पर विजय दयाराम के. को कलेक्टर, जिला गौरेला–पेंड्रा–मरवाही के रूप में नवीन दायित्व हेतु समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं। कार्यक्रम में शामिल सभी महानुभवो ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव, प्रशासनिक दक्षता एवं दूरदर्शी कार्यशैली से नवीन दायित्व में भी उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त होंगी।
कार्यक्रम कि अंतिम कड़ी में विजय दयाराम के. ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विभाग में अपने कार्यकाल के दौरान प्राप्त सहयोग एवं स्नेहपूर्ण वातावरण को अविस्मरणीय बताया तथा सभी के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
उक्त विदाई कार्यक्रम में कमल वर्मा प्रांतीय संयोजक छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, संतोष कुमार वर्मा सीनियर वाईस प्रेसिडेंट नेशनल फेडरेशन, संयोजक नवा रायपुर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, गजेंद्र साहू प्रदेश अध्यक्ष छग आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ के साथ साथ श्रीमती मीना गणवीर संयुक्त संचालक (प्रशिक्षण पक्ष) , रामगोपाल जायसवाल उपसंचालक (वित्त), आई पी साहू उपसंचालक (प्रशिक्षण पक्ष), तकनीकी शिक्षा संचालनालय के डॉक्टर एम एल अग्रवाल अतिरिक्त संचालक ,डॉक्टर अमिताभ दुबे अतिरिक्त संचालक ,रोजगार पक्ष से प्रमोद कुमार जैन सहायक संचालक के साथ साथ विभाग के समस्त कर्मचारी एवं अधिकारीगण तथा छग आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ के पदाधिकारीगण उपस्थित रहें एवं संचालक महोदय को नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दिए ।



