अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

आत्मनिर्भर पाटन भाजपा मंडल बैठक संपन्न, संगठन को सशक्त बनाने पर दिया गया जोर

पाटन। पाटन रेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी की आत्मनिर्भर पाटन मंडल बैठक छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष एवं पाटन विधानसभा प्रभारी श्री राजीव अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। बैठक में पाटन मंडल प्रभारी श्री संतोष सोनी, मंडल अध्यक्ष श्रीमती रानी बंछोर, नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष  योगेश (निक्की) भाले, उपाध्यक्ष श्रीमती निशा सोनी तथा कार्यसमिति सदस्य मेहत्तर वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए राजीव अग्रवाल ने पाटन मंडल के संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से समर्पण भाव के साथ पार्टी हित में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है।

पाटन मंडल प्रभारी संतोष सोनी ने आत्मनिर्भर मंडल बैठक प्रत्येक माह के द्वितीय सप्ताह में नियमित रूप से आयोजित करने का सुझाव देते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया।

मंडल अध्यक्ष श्रीमती रानी बंछोर ने स्वागत भाषण देते हुए सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री कृष्ण कुमार साहू ने किया तथा आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री अखिलेश मिश्रा ने किया।

बैठक में मंडल उपाध्यक्ष हरिशंकर साहू, टीकाराम देवांगन, हर्ष भाले, मंडल मंत्री खेमिन साहू, संगीता धुरंधर, कोषाध्यक्ष सुनील वर्मा, उपकोषाध्यक्ष अतीश सपहा, एल्डरमैन दामोदर चक्रधारी, प्रकाश बिजौरा, युवा मोर्चा महामंत्री तन्मय धुरंधर, महिला मोर्चा अध्यक्ष उनिका वर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष चंदू महिलांगे, हर प्रसाद आडिल, टामन साहू, राजू देवांगन, किरण बंछोर, किरण सोनवानी, केंवरा साहू, अर्जुन साहू, काजल साहू, हेमलता पटेल, संतोष साहू, गोरेलाल श्रीवास, जय प्रकाश साहू, सीता निषाद सहित सभी पार्षद, सरपंच, शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक, सहसंयोजक, प्राधिकृत अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्ष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!