दुर्ग सांसद विजय बघेल को विदेश यात्रा के लिए भाजपा नेता विजय साहू ने दी शुभकामनाओं सहित विदाई

रायपुर। भाजपा नेता विजय साहू ने रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद (माना) एयरपोर्ट पहुँचकर दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में विदेश यात्रा पर प्रस्थान करने के अवसर पर आत्मीय शुभकामनाओं के साथ विदाई दी।
इस अवसर पर विजय साहू ने कहा कि यह पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है कि सांसद विजय बघेल मोल्दोवा, उत्तर मैसेडोनिया एवं रोमानिया की राजकीय यात्रा में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह यात्रा भारत के अंतरराष्ट्रीय संबंधों को और अधिक सशक्त बनाएगी तथा वैश्विक मंच पर देश की प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।



विजय साहू ने सांसद विजय बघेल की सफल, सुरक्षित एवं गौरवपूर्ण विदेश यात्रा की कामना करते हुए कहा कि उनका प्रतिनिधित्व देश और प्रदेश दोनों के लिए सम्मान का विषय है।
इस अवसर पर पंकज शर्मा, परमजीत सिंह, अभिषेक वर्मा, दीपांशु सहित अनेक शुभचिंतक उपस्थित रहे।



