भाजपा ओबीसी मोर्चा का ‘प्रबुद्ध जन सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन’ 28 जुलाई को भिलाई में
दुर्ग/भिलाई। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा, छत्तीसगढ़ द्वारा समाज के प्रबुद्ध जनों के सम्मान तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने के उद्देश्य से “प्रबुद्ध जन सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन” का आयोजन किया जा रहा है।
यह सम्मेलन 28 जुलाई 2026 (मंगलवार) को प्रातः 11 बजे चौहान इम्पीरियल, भिलाई में आयोजित होगा। कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्ध नागरिकों का सम्मान किया जाएगा तथा संगठन की भावी कार्ययोजना एवं संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन भाजपा ओबीसी मोर्चा, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के नेतृत्व में किया जा रहा है। इस अवसर पर दुर्ग संभाग के विभिन्न जिलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।
दुर्ग संभाग के जिलाध्यक्षों में रोशन सिन्हा (दुर्ग), दिनेश देवांगन (भिलाई), श्याम जायसवाल (बालोद), देवराज निषाद (बेमेतरा), कृष्णा चन्द्राकर (कबीरधाम), राजकुमार जंघेल (खैरागढ़-छुईखदान-गंडई), नेहल रजक (मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी) तथा दिलीप साहू (राजनांदगांव) सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे।
भाजपा ओबीसी मोर्चा ने दुर्ग संभाग के सभी प्रबुद्धजनों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।उक्त जानकारी मीडिया को दुर्ग जिला ओबीसी मोर्चा महामंत्री सुरेंद्र साहू ने शेयर किया है।







