अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जामगांव एम आगमन पर बढ़ीं विकास की उम्मीदें, जिला पंचायत सभापति नीलम राजेश चंद्राकर सौंपेंगी मांग पत्र

दुर्ग/पाटन। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जामगांव एम आगमन को लेकर क्षेत्रवासियों में विकास कार्यों को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय का जामगांव एम का यह एक वर्ष में दूसरा दौरा है। इससे पहले अपने प्रथम दौरे में उन्होंने हर्बल इंडस्ट्रीज पार्क का लोकार्पण किया था।

इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत करेंगी तथा उत्तर पाटन क्षेत्र की विभिन्न जनहितकारी मांगों से संबंधित मांग पत्र उन्हें सौंपेंगी।

श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मांग पत्र में उत्तर पाटन क्षेत्र के ग्राम झीट में शासकीय महाविद्यालय की स्थापना के साथ क्षेत्र में महतारी सदन एवं उप स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति सहित विकास से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण मांगों को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि इन मांगों के पूरा होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों, महिलाओं एवं ग्रामीणों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा तथा उत्तर पाटन के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।

क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री श्री साय इन जनहितकारी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेकर उत्तर पाटन क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!