अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

दुर्ग, पाटन व धमधा सरपंच संघ 27 जुलाई को गांवों के सर्वांगीण विकास हेतु मुख्यमंत्री के नाम सौंपेगा ज्ञापन

दुर्ग। दुर्ग जिले के जनपद पंचायत दुर्ग, पाटन एवं धमधा के सरपंच संघ द्वारा 20 जुलाई को आयोजित बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार गांवों के सर्वांगीण विकास की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस संबंध में बैनर-पोस्टर सोशल मीडिया के माध्यम से जारी कर कार्यक्रम की जानकारी साझा की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 जुलाई (सोमवार) को प्रातः 11:00 बजे सरपंच संघ की बैठक आयोजित की जाएगी। इसके पश्चात दुर्ग, पाटन एवं धमधा जनपद के सरपंच दुर्ग कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम गांवों के सर्वांगीण विकास से संबंधित मांगों का ज्ञापन सौंपेंगे।

सरपंच संघ के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम की तैयारियां व्यापक स्तर पर की जा रही हैं। संघ ने क्षेत्र के सभी सरपंचों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गांवों के विकास से जुड़े इस महत्वपूर्ण अभियान में सहभागिता निभाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!