अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

संकुल स्तरीय बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर, सरपंच रवि सिंगौर ने मितानिनों से घर-घर जागरूकता की अपील की

पाटन। विकासखंड पाटन अंतर्गत उप-स्वास्थ्य केंद्र सांकरा में संकुल स्तरीय बैठक का आयोजन ग्राम सांकरा स्थित उप-स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। बैठक में ग्राम पंचायत सांकरा के युवा सरपंच रवि सिंगौर सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं मितानिन बहनें उपस्थित रहीं।

बैठक को संबोधित करते हुए सरपंच रवि सिंगौर ने कहा कि वर्तमान मौसम को देखते हुए गांव में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं बेहतर बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने मितानिनों से घर-घर जाकर लोगों को मौसमी बीमारियों, स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल, मलेरिया, डेंगू तथा अन्य संक्रामक रोगों के प्रति जागरूक करने का आग्रह किया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति में बुखार, सर्दी-खांसी या अन्य गंभीर लक्षण दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क कर उचित उपचार सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही गर्भवती महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण पर विशेष ध्यान देने की अपील की।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

बैठक में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों, टीकाकरण अभियान, पोषण, स्वच्छता तथा रोग नियंत्रण संबंधी आवश्यक जानकारी साझा की। मितानिन बहनों ने भी ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने के अपने अनुभव साझा किए।

अंत में स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने तथा ग्रामवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी ने आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!