अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

जिला पंचायत दुर्ग में कृषि स्थायी समिति की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न

दुर्ग, 30 जुलाई 2026/ जिला पंचायत दुर्ग की कृषि स्थायी समिति की बैठक आज जिला पंचायत सभागार में सम्पन्न हुई। श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर, समिति की सभापति के अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के सदस्य श्रीमती श्रद्धा साहू, श्री जितेन्द्र यादव एवं सांसद प्रतिनिधि श्री राजेश चंद्राकर तथा उप संचालक कृषि (सदस्य सचिव) सहित कृषि एवं सम्बद्ध विभागों के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में मुख्य रूप से कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य, पशुधन विकास, क्रेडा तथा जल संसाधन एवं विद्युत विभाग के विभागीय कार्यों एवं संचालित योजनाओं की गहन समीक्षा की गई। बैठक के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा अपनी-अपनी प्रगति का विवरण तथा अनुमोदन हेतु आवश्यक प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। माननीय सभापति एवं समिति के सदस्यों द्वारा वी.बी. राम जी योजना के अंतर्गत कृषि पीक सीजन (20 जून से 20 जुलाई एवं 15 अक्टूबर से 15 नवंबर) के दौरान नए कार्यों के अनुमोदन एवं संचालन को स्थगित रखने एवं योजना के अभिसरण से वार्षिक कार्य योजना तैयार कर समिति से अनुमोदन कराये जाने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम किसान/हितकारियों तक पहुँचाने व विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन के पूर्व अनिवार्य रुप से हितग्राहियों का अनुमोदन किये जाने के निर्देश दिये गये।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!