राजधानी रायपुर में लोधी क्षत्रिय समाज का जिलास्तरीय लक्ष्य प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम संपन्न
रायपुर। राजधानी रायपुर में लोधी समाज द्वारा रविवार 2 अगस्त 2026 दिन रविवार को लक्ष्य जिला रायपुर इकाई की ओर से लोधी भवन, पंढरी, रायपुर में प्रतिभा सम्मान एवं कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन गरिमा पूर्ण रूप से संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में बच्चों को मार्गदर्शन देने के लिए वक्ता के रूप में डॉक्टर डी एस परिहार- मोटिवेशनल स्पीकर, श्री विक्रम लोधी- प्रबंधक आजीविका मिशन, अशोक झा-करियर मार्गदर्शक उपस्थित रहे .



इस कार्यक्रम में रायपुर जिला के आरंग, उरला, गोगांव, मंदिर हसौद इत्यादि क्षेत्र के पांचवी आठवीं दसवीं बारहवीं एवं खेलकूद में विशेष योग्यता प्राप्त करने वाले 45 बच्चों को मेडल, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। साथ में सभी बच्चों को कैरियर मार्गदर्शिका पुस्तक भी भेंट की गई।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ लोधी समाज एवं लक्ष्य छत्तीसगढ़ से प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे जिनमें किशोर वर्मा, पूरन सिंह पटेल, सुरेश सिंगौर, मोहन उपारकर, राजेंद्र जंघेल , कृष्ण कुमार सिंगौर, पंचूराम वर्मा, प्रकाश जांघेल, सूरज लोधी, टिक्कू लोधी, विक्की जंघेल, संतोष बेलगहे, लक्ष्मी नारायण लोधी, शैलेंद्र लोधी, टेकराम लोधी, श्रीमती राजेश्वरी जंघेल, श्रीमती पंपा चंदेल, आशा जंघेल, शांता जंघेल, लक्ष्मी जंघेल, कौशल्या जंघेल, चंद्रकला जंघेल, शिवेंद्र बघेल, एच एल बिसाने, दीपक जंघेल, नरेन्द्र जंघेल, देवराज जंघेल, बालमुकुंद चंदेल ,ओम जंघेल सहित समाज के अनेक वरिष्ठ महिला पुरुष पदाधिकारीगण सदस्य एवं बच्चे शामिल हुए।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत बैज पहना कर एवं लोधी पटका भेंट कर रायपुर जिला लोधी समाज के अध्यक्ष श्री तेजशंकर जंघेल, महासचिव दीपक जंघेल एवं प्रदेश महासचिव के.के. सिंगौर एवं कार्यकारणी अध्यक्ष नरेंद्र जंघेल ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अशोक वर्मा के द्वारा किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण पढाई, सामाजिक सहभागिता, तकनीकी प्रयोग एवं नैतिक शिक्षा के बारे में ज्ञान दिया गया। वक्ताओं के उद्बोधन के पश्चात समाज के वरिष्ठ सदस्यों में किशोर वर्मा, पूरन सिंह पटेल, सुरेश सिंगौर, दीनूराम वर्मा इत्यादि ने भी बच्चों को मंच के माध्यम से आशीर्वाद वचन दिया।
कार्यक्रम के अंत में लक्ष्य रायपुर जिला के अध्यक्ष श्रीमती उषा जंघेल ने धन्यवाद ज्ञापन किया। सभी अतिथियों, वक्ताओं ने बच्चों के साथ बैठकर दोपहर भोजन किया, तत्पश्चात कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई।



