अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
हर घर तिरंगा यात्रा 11 अगस्त को, अमलेश्वर से झीठ तक गूंजेगी “भारत माता” की जय घोष के साथ “वंदे मातरम” की गूँज
अमलेश्वर। भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त अमलेश्वर मंडल के नेतृत्व में “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन 11 अगस्त 2026, मंगलवार को किया जाएगा। यात्रा प्रातः 11:00 बजे अटल चौक, नगर पालिका अमलेश्वर से प्रारंभ होगी।
यात्रा अटल चौक (अमलेश्वर) से निकलकर सांकरा, मोतीपुर, अमलीडीह, जामगांव (एम), रूही होते हुए झीठ पहुंचेगी, जहां कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।



भाजपा पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर राष्ट्रध्वज के सम्मान में आयोजित इस तिरंगा यात्रा को सफल बनाने की अपील की है। “हर घर तिरंगा” अभियान के माध्यम से देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का उद्देश्य बताया गया है।
उक्त जानकारी मीडिया को भारतीय जनता युवा मोर्चा के अमलेश्वर मंडल अध्यक्ष रवि सिंगौर ने साझा की।



