अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या, अमलेश्वर के मुख्य मार्ग पर घुमंतू मवेशियों का डेरा, दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा

अमलेश्वर। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के मुख्य मार्ग पर घुमंतू मवेशियों का डेरा आज भी बना हुआ है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रोका-छेका अभियान में लगे कर्मचारियों का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है। जिला प्रशासन के निर्देशों के बावजूद नगर पालिका प्रशासन द्वारा घुमंतू मवेशियों के लिए किसी प्रकार की समुचित व्यवस्था नहीं की जा रही है, जिससे आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

क्षेत्रवासियों का कहना है कि सड़क पर बैठे मवेशियों के कारण दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है। आए दिन मवेशियों के कारण सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हो रही है। कई बार मवेशी स्वयं भी दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। भारी वाहन चालक मवेशियों को टक्कर मारकर आगे बढ़ जाते हैं, जिससे उनकी जान चली जाती है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि न तो मवेशी मालिक इस समस्या को लेकर गंभीर हैं और न ही प्रशासन इस ओर पर्याप्त ध्यान दे रहा है। नगर पालिका की काउ कैचर गाड़ियां उपयोग में लाए जाने के बजाय खड़ी हुई हैं, जबकि गौठानों में भी समुचित चारा-पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण मवेशी सड़कों को ही अपना बसेरा बनाए हुए हैं।

क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका परिषद अमलेश्वर और जिला प्रशासन से मांग की है कि घुमंतू मवेशियों के लिए तत्काल उचित व्यवस्थापन किया जाए, काउ कैचर वाहनों को सक्रिय किया जाए तथा गौठानों में चारा-पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लग सके और आम जनता को राहत मिल सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!