स्वतंत्रता दिवस पर अमलेश्वर नगर पालिका में हुआ ध्वजा रोहन, उत्साह के साथ मनाया आजादी का महापर्व
अमलेश्वर। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में आजादी के महापर्व 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद परिसर में शान से तिरंगा ध्वज रोहन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के अध्यक्ष दयानंद सोनकर रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रीति गुप्ता ने की। इस दौरान नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू , सांसद प्रतिनिधि कुलदीप बैसवाड़े सहित 17 पार्षद, पांच एल्डरमैन तथा नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी गरिमामयी उपस्थिति में शामिल हुए।




स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी ने देश की आजादी और राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।



