23 अगस्त को झीट से टोला घाट तक निकलेगी शिव शक्ति कांवड़ यात्रा, विशाल भंडारा व पटपर झांकी का होगा आयोजन

अमलेश्वर। शिव शक्ति कांवड़ यात्रा समिति झीट के तत्वाधान में कावड़ यात्रा का आयोजन। समिति ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव शक्ति कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। कांवड़ यात्रा 23 अगस्त 2026, रविवार को ग्राम झीट के बड़े शिव मंदिर से टोला घाट के लिए प्रस्थान करेगी।
कार्यक्रम के तहत सुबह 7 बजे बड़े शिव मंदिर, झीट में पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके पश्चात सुबह 8 बजे बड़े शिव मंदिर से कांवड़ यात्रा टोला घाट के लिए रवाना होगी। यात्रा में बड़ी संख्या में शिव भक्तों के शामिल होने की संभावना है।




इसी क्रम में दोपहर 2 बजे ग्राम झीट न्यू बाजार चौक में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। वहीं शाम 5 बजे से संध्याकालीन मंचीय प्रस्तुति के रूप में पटपर झांकी का आयोजन शिव शक्ति कांवड़ यात्रा समिति द्वारा किया जाएगा।
समिति ने क्षेत्र के सभी शिव भक्तों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कांवड़ यात्रा एवं धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक श्री ललित कुमार साहू (शिक्षक) तथा सहसंयोजक श्री टिकेश कुमार साहू (शिक्षक), श्री पुरुषोत्तम सिन्हा (सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष), श्री गोपेंद्र सिन्हा, श्री मोहन साहू (शिक्षक), श्री विवेक कौशिक (मोबाइल शॉप) एवं श्री टोनेश्वर साहू (सहायक अध्यापक) सहित शिव शक्ति कांवड़ यात्रा समिति एवं ग्रामवासी जुटे हुए हैं।



