अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराई

तहसील साहू संघ पाटन की कार्यकारिणी में 140 सामाजिक बंधुओं को मिली जिम्मेदारी

पाटन। तहसील साहू संघ पाटन की कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक आहूत आज किया गया जिसमें तहसील स्तरीय कर्मा जयंती की व्यय की जानकारी दी गई साथ ही 06 सितंबर को तीज मिलन समारोह की तैयारी की भी चर्चा किया गया। तत्पश्चात कार्यकारणी की घोषणा प्रदेश साहू संघ के नियमों के अनुसार की गई। तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने अपनी कार्यकारिणी में कुल 140 सामाजिक बंधुओं को शामिल करते हुए विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Oplus_131072

घोषित कार्यकारिणी में युवा संयोजक डीजेंद साहू झीट, सह युवा संयोजक मधुकांत साहू गुजरा, महिला संयोजिका श्रीमती कोमीन साहू आगेसरा तथा न्याय प्रकोष्ठ संयोजक गंगादीन साहू असोगा को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं गुमान साहू असोगा कोषाध्यक्ष एवं कौही निवासी करन साहू को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को वरिष्ठ सामाजिकजनों एवं समाज के कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी समाज को संगठित करने, सामाजिक एकता को मजबूत करने तथा समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका  निभाएगी।

अध्यक्ष लालेश्वर साहू का जन्मदिन मनाया गया

कार्यकारिणी की घोषणा के पश्चात तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष लालेश्वर साहू का जन्मदिन सादगीपूर्ण ढंग से केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठजनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने श्री साहू को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी एवं सामाजिकजन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर नंदलाल साहू, यतीश, सुनील, लालेश्वर, डूलेश्वर, महेंद्र, भुनेश्वरी अशोक, दिनेश,गंगादीन, पूरन गरीबदास, रामनारायण, गायत्री, योगेश दिलीप, संजू, चंद्रिका, कोमीन, लता,प्रतिभा,द्रोपती, खेमलता उखा,निर्मला,ऋतु, प्रदीप बनपेला , डॉ सुरेश साहू, डॉ छत्रपाल, तामेश कामेश, चूमेंद्र, शनारायण , गुमान, गेंदसिंह,नारद,कमलेश बेनीराम, लोकेश अरविंद, परमानंद, अश्वनी, दानीराम, धनंजय, कौशल, सुखदेव, अर्जुन, छगन, जयंत, श्यामलाल, परमानंद,, बलदेव, कमता, चेतन, ओमप्रकाश, नोहर, रामजी, विजय, चंद्रकांत सहित अन्य लोग मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!