अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
तीजा एवं गणेश चतुर्थी पर्व पर सांसद प्रतिनिधि कुलदीप बैसवाड़े ने दी नगरवासियों को शुभकामनाएं

अमलेश्वर। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के सांसद प्रतिनिधि कुलदीप बैसवाड़े ने सोशल मीडिया के माध्यम से समस्त नगरवासियों को छत्तीसगढ़ के पारंपरिक एवं लोक आस्था से जुड़े पर्व तीजा तथा विघ्नहर्ता, संकटमोचन भगवान श्री लंबोदर गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि तीजा छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और मातृशक्ति के अटूट स्नेह का पर्व है, वहीं गणेश चतुर्थी भगवान श्री गणेश की आराधना एवं मंगलकामनाओं का पावन अवसर है। उन्होंने कामना की कि इन पर्वों के माध्यम से नगर में सुख, शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारा बना रहे तथा भगवान श्री गणेश की कृपा सभी नगरवासियों पर सदैव बनी रहे।

Advertisement





