अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
ग्राम जमराव में धूमधाम से मनाया गया छठवां तीजा महोत्सव

पाटन,जमराव। तीजा पर्व के पावन अवसर पर ग्राम जमराव के बाजार चौक में सोमवार, 14 सितंबर 2026 को छठवें वर्ष तीजा महोत्सव का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में गांव की महिलाओं एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विभिन्न मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से बाजार चौक में दिनभर उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
महोत्सव के दौरान कुर्सी दौड़, आलू दौड़, गोली-चम्मच दौड़, सुई-धागा दौड़, नारियल फेंक, मटकी फोड़, फुगड़ी, गेड़ी दौड़ सहित अनेक मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत जमराव की सरपंच श्रीमती जागेश्वरी भेष कुमार सोनकर एवं विशेष अतिथि उपसरपंच श्री लेखराज निषाद रहे। इस अवसर पर पंचगण, ग्राम प्रमुख सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
आयोजकों द्वारा प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, वहीं विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए। आयोजन में प्रवेश निःशुल्क रखा गया था।
तीजा महोत्सव ने ग्राम की महिलाओं एवं बच्चों को एक साथ मिलकर पर्व की खुशियां मनाने और आपसी मेल-जोल बढ़ाने का अवसर प्रदान किया। पूरे आयोजन के दौरान हंसी-खुशी, उत्साह और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सफल एवं यादगार आयोजन बताया।

Advertisement






