अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्र लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित ,105 विद्यार्थियों ने चित्र लेखन और 37 विद्यार्थियों ने भाषण प्रतियोगिता में लिया भाग

अमलेश्वर पाटन। सेवा संकल्प अभियान के तहत विकास खंड पाटन अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सांकरा में विद्यार्थियों के लिए चित्र लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

चित्र लेखन प्रतियोगिता में 105 विद्यार्थियों तथा भाषण प्रतियोगिता में 37 विद्यार्थियों ने भाग लिया। चित्र लेखन प्रतियोगिता में हेमंत सिंगौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं भाषण-कविता प्रतियोगिता में चंचल पाल ने प्रथम स्थान हासिल किया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

कार्यक्रम के दौरान सरपंच एवं एसएमडीसी अध्यक्ष रवि सिंगौर ने प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेता एवं सभी मेधावी विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास और रचनात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

कार्यक्रम में क्षेत्र की जिला पंचायत सभापति श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, जनपद पंचायत सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, सरपंच एवं एसएमडीसी अध्यक्ष रवि सिंगौर, मंडल अध्यक्ष संजय सिंगौर, पंच शुभम जांगड़े, पंच महेंद्र पारधी, पंच तुलाराम सिंगौर, एसएमसी अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्ष छोटू यादव, एसएमसी उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंगौर, बूथ अध्यक्ष कांता सिंगौर, विकास सिंगौर, राजकुमार सिंगौर, लक्ष्मी सिंगौर सहित शिक्षकगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं उत्साह की अतिथियों द्वारा सराहना की गई तथा भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों के आयोजन पर जोर दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!