अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राज्य स्थापना दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने छत्तीसगढ़ महतारी को नमन करते हुए प्रदेश के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को याद किया। साथ ही छत्तीसगढ़ के विकास, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!