छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी पाटन की संयुक्त बैठक सम्पन्न
पाटन विकासखंड के ग्राम घुघवा (जमराव) में 28 मई को छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में संगठन के विस्तार एवं जनहित के मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से दो महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लिए गए:



1. संगठन विस्तार:
संगठन के जिला, ब्लॉक एवं ग्राम स्तर तक सशक्त विस्तार हेतु योजना बनाई गई। अधिक से अधिक युवाओं, किसानों, महिलाओं एवं जनसामान्य को जोड़ते हुए जनसंगठन को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया गया।
2. खारून नदी बचाव पदयात्रा:
पर्यावरण संरक्षण एवं खारून नदी को बचाने के उद्देश्य से एक 5 दिवसीय “खारून दाई बचाव पदयात्रा” का आयोजन दिनांक 1 जून 2025 से 5 जून 2025 तक किया जाएगा।
यह पदयात्रा रायपुर के महादेव घाट से आरंभ होकर ग्राम लखना (सोमनाथ) तक पैदल चलेगी। यात्रा का उद्देश्य खारून नदी में बढ़ते प्रदूषण, अवैध रेत खनन और अतिक्रमण के खिलाफ जनजागरूकता फैलाना है।
बैठक में अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं, महिलाओं एवं ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने इस जनांदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।



