अमलेश्वरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईपाटन

विकसित कृषि संकल्प अभियान में खेती की लागत कम कैसे की जाय जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा

अम्लेश्वर : विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत कृषि रथ का आज 30 मई  को पहला पड़ाव दुर्ग जिले के विकासखंड पाटन के ग्राम जमराव में था।ग्राम पंचायत सरपंच जागेश्वरी भेषकुमार सोनकर ने कृषि रथ की पूजा-अर्चना कर स्वागत किया। पश्चात पेड़ की छाँव में कृषि पर लम्बी चर्चा चली जैसे-खेती की लागत कम कैसे की जाय से लेकर मिट्टी परीक्षण, धान की कतार बोनी, उन्नत जातियों से लेकर किसानो की विभिन्न समस्याओं का के वी के हेड डॉ विजय जैन, उप संचालक कृषि श्री संदीप भोई ने हल करने का प्रयास किया।

विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारियां भी पशु पालन,उद्यानिकी एवं कृषि विभाग के मैदानी विस्तार अधिकारियों ने दी। इस अवसर पर उद्यानिकी महाविद्यालय के वैज्ञानिक एवं आई सी ए आर के वैज्ञानिक भी उपस्थित थे। ग्राम की सरपंच के साथ कृषक एवं विशेष कर महिला कृषकों ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की उपयोगिता सिद्ध की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!