चारागाह भूमि के लिए विरोध प्रदर्शन,सरपंच को सौंपा ग्रामीणों ने ज्ञापन

अम्लेश्वर 07 जून : पाटन ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत खुड़मुड़ी के पंचायत भवन के सामने कला मंच में राजेश चौहान, यशवंत डहरीया, भीष्म पटेल, दिलीप साहू, ओमकार वर्मा, के संयुक्त नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में महिला पुरुष एकत्रित होकर बैठक कर चारगाह की मांग की गई। आपको बता दें ग्राम वासियों ने मांग करते हुए कहा कि पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा 65 एकड़ ग्राम के भूमि को उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय सांकरा को दे दिया गया है। जिसमें से 35 एकड़ जमीन चारागाह हेतु निस्तारी के लिए भूमि है। जिसे ग्राम वासियों द्वारा वापस निस्तार हेतु मुक्त करने की मांग कर रहे हैं एवं अन्य मांग है। कॉलेज प्रबंधन के कर्मचारी योगेश सिन्हा के व्यवहार से ग्राम वासियों में आक्रोश है।वही कालेज प्रबंधन द्वारा तत्काल योगेश सिन्हा का स्थानांतरण कर दी गई एवं निस्तार भूमि चारागाह का 35 एकड़ के लिए ग्राम वासियों द्वारा सरपंच गुलाब जोशी को पंचायत कार्यालय आकर ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही ग्रामीणों ने हरेली सहेली योजना के तहत लाभवाहिंत किसानों को मुआवजा और रोजगार देने के लिए कॉलेज प्रबंधन से मांग किया है।
वही ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारा बताया गया की 35 एकड़ चारागाह हेतु निस्तार भूमि को मुक्त कराने का ज्ञापन मुझे सौपा है जिसे विधिपूर्वक पंचायत एवं ग्राम सभा का बैठक लेकर आगे की कार्यवाही की जावेगी



बैठक के दौरान प्रमुख रूप सुंदरलाल ठाकुर ,दिलीप ठाकुर ,राधेश्याम ,सूर्यकांत साहू ,जैन कुमार पटेल ,पुनीत राम साहू, जगमोहन ठाकुर, बसंत यादव, नेहा ठाकुर, मीना ठाकुर ,जानकी ठाकुर, कोमल ठाकुर,कोमल चौहान सहित दर्जनों की संख्या में गांव के महिला पुरुष उपस्थिति रहे। और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन भी हुआ।मौके पर कालेज प्रबंधन की होर से अधिकारी डॉक्टर गागेंद्र सिंह राजपूत ,सेवन दास खूंटे, डॉ राजेश कुमार उपस्थित रहे।



