अमलेश्वरदुर्ग भिलाईपाटन

राम भक्तो ने किया राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित श्री युवराज पांडे जी का भव्य स्वागत

अम्लेश्वर: राष्ट्रीय राम कथा वाचक पंडित श्री युवराज पांडे जी का आगमन नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में हुआ। जहां नगर के राम भक्तों के द्वारा पंडित जी का स्वागत सत्कार किया गया। आपको बता दे पंडित युवराज पांडे राम कथा का वाचन करने मध्य प्रदेश गए हुए थे। जहां समापन पश्चात उनका छत्तीसगढ़ आगमन हुआ।रायपुर के हटकेश्वर नाथ के दर्शन कर पंडित जी सीधा अम्लेश्वर नगर पहुंचे। जंहा राम कथा के आयोजक महेंद्र साहू के नेतृत्व में राम भक्तों ने पंडित जी का तिरंगा चौक पर स्वागत सत्कार किया। तत्पश्चात पंडित जी महेंद्र साहू के निवास गए जहां परिवार जनों से मुलाकात कर आशीर्वाद प्रदान किया।

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सभापति मोनू साहू, डिकेन साहू, अमृत सिंह राजपूत, घनश्याम साहू ,अतुल शर्मा, प्रताप चंद्राकर, विकास वर्मा, आशीष जैन, खिलेश्वर चक्रधारी, जय साहू ,राहुल साहू, विशाल राजपूत, सहित सैकड़ो राम भक्त मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!