छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

कोई भी लक्ष्य, चाहे वह कितना भी कठिन क्यों न हो, मनुष्य के साहस और दृढ़ संकल्प के सामने टिक नहीं सकता/ विधायक ललित चंद्राकर

दुर्ग 14 जून  : अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पंडवानी के पितामह श्रद्धेय झाड़ूराम देवांगन जी की पुण्यतिथि के पावन अवसर पर भिलाई कैम्प-02 स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन (बैकुंठ धाम) में आयोजित दुर्ग जिला देवांगन समाज के शैक्षणिक सत्र 2024-25 के प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर जी सम्मिलित हुआ। और पंडवानी के पितामह श्रद्धेय श्री झाठूराम देवांगन जी,तैल,चित्र ,पर ,श्रद्धा ,सुमन,अर्पितकर प्रमाण कर उनके द्वारा किए गए कलाजगत में कार्यों को याद किया गया ।साथ ही नई पीढ़ी की शैक्षणिक उपलब्धियों कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट अंक अर्जित करने वाले सभी समाज के होनहार छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इन बच्चों की उपलब्धियाँ न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम का प्रमाण हैं, बल्कि पूरे समाज के लिए गौरव का विषय हैं।

इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने समाज के युवाओं को प्रेरणादायी संबोधन देते हुए कहा, “यदि समाज का युवा शिक्षित, जागरूक और संगठित हो, तो समाज के उत्थान के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी उनकी भूमिका निर्णायक होगी। देवांगन समाज अपने मजबूत पारिवारिक और सामाजिक मूल्यों के लिए जाना जाता है, जिसने सदैव शिक्षा, सेवा, स्वावलंबन और राष्ट्रहित को प्राथमिकता दी है देवांगन समाज सदैव रचनात्मक कार्य के लिए जाने जाते है,आज सभी समाज के छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जा रहा है आगे श्री चंद्राकर ने छात्र छात्राओं को कहा कोई भी लक्ष्य, चाहे वह कितना भी कठिन क्यों न हो, मनुष्य के साहस और दृढ़ संकल्प के सामने टिक नहीं सकता। हार केवल उन्हें मिलती है जो प्रयास ही नहीं करते।आपको जिस काम में आपको अच्छा लगता है जो करना चाहते हो उसको पुरी निष्ठा और ईमानदारी पूर्वक करो तो निश्चित रूप से सफलता आपके कदम चूमेगी आप सभी को इस सफ़ल आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पुराणिक राम देवांगन जी अध्यक्ष, धनुषराम देवांगन सचिव, राजेंद्र कुमार लिमजे कोषाध्यक्ष, मुकेश देवांगन, उपाध्यक्ष, कीर्ति देवांगन महिला अध्यक्ष, मनोहर देवांगन त्रिवेणी देवांगन मंगतू देवांगन वासुदेव देवांगन सोहनलाल देवांगन संतोषी देवांगन राजेश देवांगन हरिप्रसाद देवांगन प्रहलाद देवांगन रीना देवांगन सावित्री देवांगन होरीलाल देवांगन हीरालाल देवांगन सहित समाज गंगा के अनेक गणमान्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!