छत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईपाटन

शारीरिक विकास और बौद्धिक विकास के लिए खेल बहुत जरूरी है / नारद साहू

बेल्हारी : पाटन ब्लाक अंतर्गत आने वाले ग्राम सुरपा में एक दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत दुर्ग के सभापति कल्पना साहू के प्रतिनिधि के रूप में नारद साहू (अध्यक्ष भाजयुमो दक्षिण पाटन) के रूप में पहुंचे।

श्री साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि हर ग्राम में इस तरह का आयोजन होते रहना चाहिए, शारीरिक विकास और बौद्धिक विकास के लिए खेल बहुत जरूरी है कबड्डी का खेल बौद्धिक के साथ-साथ शारीरिक स्पूर्ति एवं खेल भावना के साथ खेल जाने वाला खेल है। श्री साहू ने आगे कहा ग्राम सुरपा में समय-समय पर अनेक आयोजन होता है और आगे भी इस तरह का आयोजन अनवरत होते रहना चाहिए। इस आयोजन के लिए समस्त ग्रामवासी आभार व्यक्त करता हूँ।

इस अवसर पर नारद साहू अध्यक्ष भाजयुमो दक्षिण पाटन, अभिषेक सेन उपाध्यक्ष भाजयुमो दक्षिण पाटन, जयप्रकाश साहू सरपंच प्रतिनिधि नवागांव, भारत साहू, पूनाराम सिन्हा, प्रमोद साहू, किशोर सेन, झम्मन धरमगुड़ी,दिनेश ठाकुर एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!