अमलेश्वरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईपाटन
ग्राम झीट में चल रहा था धर्मांतरण का खेल, सरपंच सहित युवा साथियों ने किया विरोध
अम्लेश्वर: पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत ग्राम झीट में 14 जून को रात्रि साढ़े नौ से साढ़े दस बजे के बीच ग्राम धर्मांतरण कराने का कार्य किया जा रहा था। गांव के युवा साथियों द्वारा जानकारी मिलने पर तत्काल पहुँच कर धर्मांतरण करने वालों पर कार्यवाही करने अमलेश्वर थाना को सूचना कर जगह खाली कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार सरपंच रूपेन्द्र राजू साहू गांव के युवा साथियों द्वारा विरोध कर धर्मांतरण के विरोध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग पुलिस प्रशासन से की है।
वहीं उक्त विषय में अमलेश्वर टी आई से जानकारी लिया तो उन्होंने बताया कि ग्राम झीट में धर्मांतरण का मामला सामने आया आया है। दोषियों के ऊपर एफ आई आर कर दो लोगों से पूछताछ किया जा रहा है। जांच कर उचित कार्रवाई किया जाएगा।






