कुर्मी समाज पाटन राज द्वारा संचालित शुभम छात्रवृत्ति योजना में, स्व कमला धुरंधर की स्मृति में 5100 रुपया दान

पाटन : छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज पाटन राज द्वारा संचालित शुभम छात्रवृत्ति योजना में खोरपा निवासी कमला धुरंधर के शोक कार्यक्रम में पति सहदेव प्रसाद धूरंधर पुत्र यशवंत धुरंधर ( भूपेश बुक डिपो पाटन ) गुलाब धुरंधर एवं परिवार के सभी सदस्यों ने निर्धन छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में सहयोग के उद्देश्य से 5100 रुपए दान किया।
सहदेव प्रसाद दुरंधर ने कहा कि हम हमने शिक्षककिए कार्य करते हुए बच्चों का भविष्य गढ़ने में योगदान दिया। सेवानिवृत्ति के पश्चात भी हमारे मन में लालसा थी कि हम किसी न किसी तरह से जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद कर सकें समाज द्वारा की गई पहल प्रशंसनीय है लोग अनावश्यक ही दिखावे के चक्कर में खर्च कर डालते हैं लेकिन अगर हमारा एक छोटा सा योगदान किसी जरूरतमंद की जिंदगी संवारने में सहयोगी बने तो इसमें बुराई क्या है।



पाटन राज प्रधान युगल आडिल द्वारा लगातार जरूरतमंद विद्यार्थियों निर्धन कन्या विवाह जैसे कार्यों में सहयोग करने की अपील की जा रही है जिसके फल स्वरुप पाटन राज के स्वजातीय गण सहयोग कर रहे हैं पाटन राज में रोटी बेटी के अलावा अन्य कार्यों को भी प्राथमिकता से करने का काम किया जा रहा है जिसकी वजह से अब समाज में युवाओं और बालिकाओं की भागीदारी बढ़ती जा रही है सुभम छात्र वृत्ति योजना से जरुरत मंद विद्यार्थियों को ब्याज मुक्त राशि पढ़ाई के लिए दी जाती है जिसे बाद मे वापस करने का नियम है।
शोक कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ,पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष मनवा कुर्मी समाज सीताराम वर्मा, राज प्रधान युगल आडिल, पूर्व राज् प्रधान मेहत्तर वर्मा, राज मंत्री केदार कश्यप, निलेश वर्मा, लीलाधर वर्मा, कमल किशोर वर्मा ,केशव रानी बंछोर, संगीता दुरंधर, लता वर्मा, कामिनी वर्मा के अलावा स्वजातीय गण उपस्थित थे धुरंधर परिवार द्वारा किए गए इस कार्य के लिए शोक कार्यक्रम उपस्थित सभी लोगों ने प्रशंसा किया।



