अमलेश्वरकुम्हारीचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईपाटनभिलाई 3रानीतराईसेलूद

युक्तियुक्तकरण से पीड़ित शिक्षकों ने सांसद विजय बघेल को बताइए अपनी पीड़ा

भिलाई: युक्तियुक्तकरण में कई-कई किलोमीटर दूर,दूसरे जिलों में भेज देने से शिक्षकों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और ऐसे प्रभावित शिक्षक शासन की युक्तिकरण की नीति के खिलाफ विरुद्ध आवाज उठा रहे हैं. ऐसे ही प्रभावित शिक्षकों ने यहां सांसद विजय बघेल से मुलाकात की है और उनसे शासन की युक्तियुक्तकरण की नीति में संशोधन करते हुए शिक्षकों को दूसरे जिलों में पदस्थापना करने पर रोक लगाने का आग्रह किया है.

दुर्ग जिले में युक्तियुक्तकरण से पीड़ित शिक्षकों ने छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय सह प्रवक्ता ललित कुमार बिजौरा के नेतृत्व में सांसद विजय बघेल से आज मुलाकात कर जिले के शिक्षकों को जिले से बाहर कबीरधाम जिला , राजनांदगांव , खैरागढ़ छुईखदान और बेमेतरा के अंतिम छोर के गांव में पदांकित किये जाने से पैदा हो रही परेशानियों से अवगत कराया. सांसद विजय बघेल ने पीड़ित शिक्षकों की बात को गम्भीरता से सुना एवम माननीय मुख्यमंत्री जी से इस विषय को लेकर चर्चा करने एवम पत्र लिखने तथा अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

प्रभावित शिक्षकों ने बताया है कि युक्तियुक्तकरण के तहत दुर्ग जिले से 257 शिक्षकों को जिले से बाहर पदांकित किया गया है जिसमें अधिकांश महिला शिक्षक हैं।श्री बिजौरा ने विसंगतिपूर्ण युक्तियुक्तकरण को निरस्त करने एवम युक्तियुक्तकरण से प्रभावित शिक्षकों को दुर्ग जिले के ही अंदर समायोजित करने सांसद विजय बघेल जी से निवेदन किया है। इस अवसर पर 100 से अधिक प्रभावित शिक्षक उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!