
विकास खंड पाटन अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला खुडमुडा में कक्षा 1 के नवप्रवेशी बच्चो के प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुमार साहू पार्षद प्रतिनिधि के द्वारा समस्त बच्चो के लिए नेवता भोज का आयोजन किया गया। जिसमें सभी खीर पूड़ी, छोले आलू ,की सब्जी, चावल प्रदान किया गया। और नवप्रवेशी बच्चो का तिलक लगाकर और मुँह मीठा करा कर स्वागत किया गया। और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि फेरहा राम धीवर, पूरन साहू, पार्षद गण श्रीमती ललिता कुमार साहू, खूबी राम सोनकर, भेजलाल सोनकर, दीपक घिडोडे युवा भाजपा नेता धर्मेंद्र सोनकर ,विधायक प्रतिनिधि चिंतामणि सोनकर, शिवा साहू, प्रधान पाठक रोमन लाल कैवर्त,वरिष्ठ शिक्षक चेतन सिंह परिहार, केसू राम साहू, हेमन्त कुमार दीवान, विकास सिंह राठौर, कृष्ण कुमार कुर्रे,श्रीमती मोनिका देवांगन सहित शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।






