अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

PM किसान योजना से वंचित हैं हजारों किसान, प्रशासन की निष्क्रियता पर उठे सवाल /किसान नेता ढालेश साहू

अंडा दुर्ग : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत किसानों को प्रतिवर्ष ₹6,000 की सहायता दी जाती है, लेकिन दुर्ग जिले के हजारों पात्र किसान आज भी इस योजना से वंचित हैं। यह चिंताजनक स्थिति तब सामने आई जब जनपद सदस्य एवं किसान नेता ढालेश साहू ने क्षेत्रीय भ्रमण व शिकायतों के आधार पर इस मामले को प्रमुखता से उठाया। वंचित किसानों की स्थिति (अनुमानित):दुर्ग, पाटन व धमधा ब्लॉक के हजारों किसान अब तक योजना की सूची में नहीं जुड़ पाए हैं।बड़ी संख्या में किसानों के आवेदन “जांच लंबित” या “अयोग्य” स्थिति में अटके हैं।कई किसानों के नाम योजना से बिना कारण हटाए गए हैं।

मुख्य कारण: आधार और बैंक खाते की त्रुटियाँ पंचायतों द्वारा समय पर सत्यापन नहीं करना
पटवारियों द्वारा लापरवाही से जांच तकनीकी गड़बड़ियों के कारण भुगतान अटका

जनपद सदस्य ढालेश साहू का बयान:

“सरकार की मंशा किसानों को सहयोग देने की है, लेकिन स्थानीय प्रशासन की निष्क्रियता के कारण हजारों किसान अब तक पीएम किसान योजना से वंचित हैं। कई बुजुर्ग किसान महीनों से तहसील और CSC केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं। यह सीधे अन्नदाता के साथ अन्याय है।”

उन्होंने प्रशासन से निम्न मांग की
ग्राम स्तर पर पुनः सर्वे कर सूची अपडेट की जाए ।लंबित व अस्वीकृत प्रकरणों की समीक्षा कर त्वरित समाधान किया जाए।सभी पंचायतों में जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!