अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

सांसद निधि से साहू समाज भवन, पहंदा (अ) में विकास कार्य होंगे – सांसद विजय बघेल ने आठ लाख की राशि स्वीकृत की

अमलेश्वर : पहंदा(अ), दुर्ग साहू समाज के सामुदायिक भवन, पहंदा(अ) में विकास कार्यों की एक नई कड़ी जुड़ गई है। दुर्ग सांसद विजय बघेल ने अपनी सांसद निधि से ₹8 लाख की राशि स्वीकृत करते हुए साहू भवन में किचन शेड और पेवर ब्लॉक निर्माण के लिए स्वीकृति हुई है। रविवार को विधिवत भूमिपूजन कर कार्य की शुरुआत की गई।

इस कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल के दिल्ली प्रवास के कारण उनके अनुज संजय बघेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सभापति श्रीमती नीलम चंद्राकर, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख सुरेन्द्र साहू, मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती हर्षा चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, राजा पाठक, पूर्व मंडल अध्यक्ष लोकमणि चंद्राकर, महामंत्री कैलाश यादव, फेरहा राम धीवर,अशोक निषाद,तोरण साहू,राजेश वर्मा, मोहन साहू, प्रहलाद साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

पंचायत परिवार की ओर से सरपंच इसरावती ठाकुर, उपसरपंच द्वारिका वर्मा, पंच परमेश्वर यदु, कृष्णा साहू(नंदू) भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके अतिरिक्त सामाजिक प्रतिनिधि भारत साहू, दौलत साहू, प्रेमलाल, बलदेव, अश्वनी, कुंजलाल, अग्रहिज, रामनाथ, रामबगस, द्दौवा सहित सैकड़ों महिला एवं पुरुषों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!