जनपद सीईओ ने समर्पण निशुल्क कोचिंग एवम् कंप्यूटर, लाइब्रेरी का निरीक्षण कर कहा सराहनीय कार्य

बेल्हारी पाटन : जनपद पंचायत पाटन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जागेंद्र साहू एवम एडिशनल सीईओ श्वेता यादव ने मां वृंदा देवी दर्शन करने के पश्चात एजुकेशन हब के रूप में विकसित हो रहे ग्राम पंचायत आगेसरा में युवा सरपंच रमाकांत साहू द्वारा संचालित समर्पण निशुल्क कोचिंग एवम् कंप्यूटर, लाइब्रेरी तथा युवाओं के लिए पीएससी, व्यापम की तैयारी कराने वाली सेंटर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत के युवा सरपंच रमाकांत साहू एवं ग्राम पंचायत के सभी सदस्यों को बहुत-बहुत बधाई देते हुए काफी प्रसन्नता व्यक्त किया, और यह भी जानकारी दिया की इस प्रकार का पहल करने वाला छत्तीसगढ़ का प्रथम ग्राम पंचायत होने की बात भी कही, साथ ही जनपद पंचायत पाटन के लिए यह ग्राम पंचायत गौरव माडल के रूप पहचान दिलाया है।
सीईओ श्री साहू ने काफी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कंप्यूटर, प्रोजेक्टर को स्वयं ऑपरेट भी किया। इस दौरान जनपद पंचायत पाटन के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्वेता यादव, जनपद के अन्य कर्मचारियों के साथ ही रूपेंद्र शुक्ला, सरपंच जामगांव आर, सचिव एवं गांव के वरिष्ठ नागरिक एवं युवाओं के साथ चर्चा भी किया।






