सावनी शक्ति केंद्र में हर घर तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन, जिला पंचायत सभापति नीलम राजेश चंद्राकर हुई शामिल

पाटन : अमलेश्वर मंडल अंतर्गत सावनी शक्ति केंद्र में मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर जिला पंचायत सभापति नीलम राजेश चंद्राकर शक्ति केन्द्र प्रभारी विशेश्वर यादव के संयुक्त नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व जिला भाजपा कार्यालय के निर्देशन पर तिरंगा यात्रा बाजार चौक सावनी से भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयों की उपस्थिति में स्वतंत्रता सेनानियों की जय घोष करते निकाला गया। जो ग्राम भ्रमण पश्चात वापस बाजार चौक आकर स्वतंत्रता सेनानियों के नाम जय उद्घोष की नारा लगाया गया कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रमाकांत यादव, सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, रानू ठाकुर ,विष्णु रिगरी, राकेश साहू, दिनेश वर्मा, महेंद्र यादव, लीलाधर चंद्राकर ,सरपंच खुड़मुड़ी गुलाब जोशी, सरपंच सावनी हेमंत रामेश्वरी जांगड़े, उप सरपंच दुर्गेश वर्मा राजेश चौहान दिलीप साहू आदि उपस्थित रहे।






