नगर साहू समाज में तीजा परब मिलन समारोह रविवार को, सामाजिक कार्यकर्ता सहित महिलाएं होंगी बड़ी संख्या मे शामिल
उतई । उतई नगर साहू समाज के तत्वावधान में तीजा परब समारोह का आयोजन 17 अगस्त रविवार को माँ कर्मा सामुदायिक भवन शीतला नगर उतई में किया जा रहा है।कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे भक्त माता कर्मा की पूजा -अर्चना से होगी।इसके बाद तीजा उत्सव ,खेलकुद ,व्यंजन की बगिया व समूह नृत्य सहित विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम किया जाएगा।
इस कार्यक्रम के मुख्यतिथि श्रीमती रमशीला साहू पूर्व केबिनेट मंत्री होंगे । अध्यक्षता श्रीमती सुनीति साहू उपाध्यक्ष महिला नगर साहू समाज उतई,विशेष अतिथि श्रीमती श्रद्धा साहू सभापति जिला पंचायत सदस्य दुर्ग,श्रीमति दिव्या कलिहारी, श्रीमती सरस्वती साहू अध्यक्ष नगर पंचायत उतई,श्रीमती सुशील साहू ,श्रीमती लक्ष्मी हिरवानी, श्रीमती विजय लक्ष्मी साहू पार्षद ,श्रीमती वंदना साहू,पायल साहू ,आदि उपस्थित होंगे ।यह कार्यक्रम की जानकारी नगर साहू समाज के अध्यक्ष किशोर साहू ने दिया ।






