अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

डिजिटल फसल सर्वेक्षण 30 सितंबर तक पूर्ण करें-कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह

दुर्ग, 23 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में डिजिटल फसल सर्वेक्षण और एग्रीस्टेक पोर्टल के माध्यम से किसान पंजीयन एवं फार्मर आईडी निर्माण की प्रगति की समीक्षा हेतु अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि डिजिटल फसल सर्वेक्षण का कार्य आगामी 30 सितंबर 2025 तक हर हाल में पूर्ण कर लिया जाए। कलेक्टर ने एग्रीस्टेक के माध्यम से किसानों का पंजीयन कराने में आ रही तकनीकी दिक्कतों और फील्ड में आ रही समस्याओं की जानकारी अधिकारियों से लेकर आवश्यक समाधान के निर्देश अपर कलेक्टर श्री अभिषेक अग्रवाल को दिए।

कलेक्टर ने कहा कि सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार सर्वेक्षण कार्य की गति तेज करें और निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित किया कि पटवारियों की हड़ताल के चलते सर्वेक्षणकर्ता द्वारा की गई प्रविष्टियों का सत्यापन ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों द्वारा अनिवार्य रूप से किया जाए। कलेक्टर ने हर गांव में सर्वेक्षणकर्ताओं की नियुक्ति के साथ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों से सत्यापन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी प्रतिदिन सर्वेक्षण कार्य का पर्यवेक्षण करें, ताकि सर्वेक्षण की गुणवत्ता और विश्वसनीयता बनी रहे। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अभिषेक अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश सिंह मिरी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सिल्ली थॉमस, कृषि विभाग के उपसंचालक श्री संदीप भोई, तहसीलदार, अधीक्षक भू-अभिलेख, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!