अमलेश्वर पालिका में सामान्य सभा की बैठक में पत्रकारों का प्रवेश वर्जित करना कई सवाल खड़े करता है
अमलेश्वर 10 सितंबर : दुर्ग जिला अंतर्गत नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में सामान्य सभा की बैठक में पत्रकारों का प्रवेश वर्जित करना कई सवाल खड़े करता है। आखिर क्या है इस बैठक में जो मीडिया की उपस्थिति नहीं होनी चाहिए? सामान्य सभा की पिछली बैठक में 11 एजेंडों पर चर्चा हुई थी, जिसमें अधिकांश पर सहमति बनी थी। बड़ी बात यह कि किसी भी प्रकार की पालिका प्रशासन द्वारा सरकार के योजनाओं की भी जानकारी पत्रकारों को नहीं दी जाती।
पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर ने बताया कि नगर के विकास पर सभी पार्षदों ने सहमति जताई है।
विपक्ष के पार्षदों ने आरोप लगाया कि पालिका प्रशासन मूलभूत सुविधाएं प्रदान नहीं कर रहा।
पार्षदों ने अवैध प्लाटिंग, अवैध कब्जा और अवैध निर्माण पर रोक लगाने की मांग की।
नगर पालिका परिषद अमलेश्वर ने 100 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया है, जिसमें जल कार्य, प्रकाश व्यवस्था, शव एम्बुलेंस पर जोर दिया गया है। अब देखना यह है कि इस बजट का उपयोग कैसे किया जाता है और क्या इससे नगरवासियों को लाभ मिलता है।







