पाहंदा में हुई बीती रात्रि मारपीट की घटना, गांव में दहशत का माहौल, पुलिस कर रही है जांच
अमलेश्वर : दुर्ग जिला अंतर्गत अमलेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम पांहदा निवासी राधेश्याम गेंडरे के साथ मारपीट की घटना हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना 12 सितंबर के बीती रात्रि की बताई जा रही है।मारपीट की घटना को अंजाम गांव के ही कुछ असामाजिक तत्व के लोगों के द्वारा दी गई है।गंभीर चोट आने के कारण पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसका इलाज चल रहा है। गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस तरह से घटना को अंजाम देने वाले युवकों को पुलिस प्रशासन का बिल्कुल ही डर नहीं है।अमलेश्वर थाना क्षेत्र में आए दिन लुट पाट और चोरी सहित मारपीट की घटना को अंजाम दिया जा रहा है । स्थानीय पुलिस के द्वार मारपीट की घटना की जांच की जा रही है। तीन लोगों की शामिल होने की बात थाना प्रभारी के द्वारा कही जा रही है जिस पर अमलेश्वर पुलिस के द्वारा कार्यवाही की जा रही है।







