अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

जिला पंचायत सभापति श्रीमती कल्पना नारद साहू का आज जन्मदिन, विभिन्न कार्यक्रम में होंगे शामिल

जामगांव आर 20 सितंबर  : पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 के जिला पंचायत सभापति श्रीमती कल्पना नारद साहू का आज जन्मदिन है।इस शुभ अवसर पर श्रीमती साहू अपने कार्यकर्ताओं के साथ जन्मदिन की खुशी साझा करेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार श्रीमती साहू दोपहर 12:00 बजे वृंदा देवी मंदिर आगेसरा पहुंचेंगे जहां माता के दर्शन कर क्षेत्र की जनता के लिए सुख समृद्धि की कामना करेंगे। तत्पश्चात 12:30 बजे उप स्वास्थ्य केंद्र बटरेल पहुंचेंगे और वहां मरीजों को फल वितरण करेंगे तत्पश्चात दोपहर 01: 00 बजे गृह ग्राम धमना के स्कूल में न्योता भोज कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं बच्चों के साथ बैठकर भोजन ग्रहण करेंगे।

तत्पश्चात श्रीमती कल्पना नारद साहू अपना जन्मदिन की उत्सव में शामिल होंगे और क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और आम लोगों से भेंट मुलाकात करेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक गण भी शामिल होंगे और श्रीमती कल्पना नारद साहू को अपना आशीर्वाद देकर उज्जवल भविष्य की कामना करेंगे।

दोपहर 1:00 से संजू साहू कृत छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति संस्था अरमरी खुर्द की अनुपम प्रस्तुति होगी।पूरे कार्यक्रम की तैयारी युवा मोर्चा अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि नारद साहू के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!