दिल्ली के( भारत मण्डपम),हरियाणा के(करनाल) में यूथ चेंज मेकर राष्ट्रीय अवार्ड एवं इंग्लैंड से वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस स्ट्रीफिकेट से सम्मानित हुए ढाल सिंह साहू

रायपुर: दुर्ग जिला के पाटन, धमना से ढाल सिंह ने एक बार फिर से पूरे प्रदेश का मान – सम्मान बढ़ाया है। सुप्रसिद्ध अखिल भारतीय संस्था निफा (नेशनल इंटीग्रेट फोरम ऑफ आर्टिस्ट एंड एक्टिविस्ट) द्वारा उनका चयन – यूथ चेंज मेकर अवॉर्ड के लिए किया गया, साथ ही उन्हें इंग्लैंड से वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया। यह भव्य आयोजन प्रथम दिवस दिल्ली के भारत मंडपम में प्रारंभ हुआ फिर हरियाणा के करनाल में ढाल सिंह को सम्मानित किया गया इस आयोजन में भारत के सभी राज्यों से समाज सेवी शामिल हुवे एवं छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से ढाल सिंह को भी आमंत्रित किए।
कार्यकम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण जी एवं पूर्व उद्योग मंत्री शशिपाल मेहता जी एवं करनाल के महापौर श्री मति रेणु बाला गुप्ता एवं जापान, इंग्लैंड, और मॉरीशस के मुख्य अतिथियों के ढाल सिंह को सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह न केवल ढाल सिंह के लिए बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ एवं दुर्ग जिला के लिए गर्व का विषय है। ढाल सिंह साहू पिछले 10 वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में पूरी लगन से कार्य करते हुए आ रहे हैं मेरा युवा भारत खेल एवं युवा मंत्रालय भारत सरकार दुर्ग में पाटन ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रिय स्वयं सेवक के रूप युवाओं को राष्ट निर्माण के प्रेरित करते हुए जनजागरुकता कार्यक्रम, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, पोषण कार्यक्रम,खेलकूद, योग, रक्तदान, शिक्षा, जल संरक्षण आदि कार्यों के लिए प्रेरित किया।



इससे पहले ढाल सिंह साहू के नेतृत्व में नव युवा मित्र मंडल धमना को 2020-21 में राज्य का सर्वश्रेष्ठ युवा मंडल अवॉर्ड 2021-22 में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के हाथों पर्यावरण संरक्षण अवॉर्ड 2024-25 में रायपुर विधान सभा में विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह के हाथों उत्कृष्ट युवा अवार्ड से सम्मानित हो चुके है।
इस सम्मान के लिए मेरा युवा भारत दुर्ग के उप निर्देशक नितिन शर्मा लेखापाल आरती मिश्रा मास्टर ट्रेनर जितेंद्र सोनी आदित्य भारद्वाज, सरपंच लोकेश महलवार,खिलेद्र शिक्षक, खिलेश्वरी,डॉक्टर गुलाब साहू,मुकेश कुमार उमेंद्र कुमार,गौरव,चंदन,मुकेश पटेल,भुवन लाल,प्रेमशंकर,वरिष्ठ सामाजिक पदाधिकारीगण एवं विभिन्न युवा मंडल के सदस्यगण मित्रगण आदि लोगों ने उज्जल भविष्य की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।



