अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

स्काउट गाइड टोलीनायक – नायिकाओं ने निकाली स्वच्छता ही सेवा जन जागरुकता रैली

पाटन: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला संघ दुर्ग के तत्वावधान में श्री अरविन्द मिश्रा जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग सह पदेन जिला आयुक्त स्काउट के नेतृत्व एवं निर्देशन में जिला स्तरीय टोलीनायक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 09 अक्टूबर से पी. एम. श्री प्राथमिक एवं शा. पू. मा. शाला अखरा विकासखण्ड – पाटन में किया गया।

इस शिविर में दुर्ग जिले से 83 स्काउट- गाइड, रोवर- रेंजर्स सम्मिलित हो रहे हैं। शिविर के तृतीय दिवस की शुरुआत बी. पी. सिक्स, सूर्य नमस्कार के साथ हुआ। ध्वज शिष्टाचार के समय श्री पुरुषोत्तम कश्यप जी वार्ड क्रमांक 05 नगर पंचायत पाटन का स्काउटिंग परम्परा के अनुरूप स्कार्फ वागल से सम्मान किया गया ।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

इस अवसर पर उन्होंने सम्बोधित करते हुए शिविर के सफल आयोजन एवं प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी। तत्पश्चात भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा संकल्पित *”स्वच्छता ही सेवा”* अभियान अंतर्गत नगर भ्रमण कर जन जागरुकता रैली निकाल कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। साथ ही *एक पेड़ मां के नाम* कार्यक्रम को सफल बनाने को नगरवासियों को प्रेरित किया गया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

इस शिविर को प्रभावी ढंग से संचालित करने जिले से संचालक मंडल में एल.ओ. सी. जिला संगठन आयुक्त स्काउट बालक दास राऊत, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट सह भोजन प्रभारी नीरज साहू, विकासखण्ड सचिव पाटन ललित बिजौरा, विकासखण्ड सचिव धमधा देवेन्द्र देवांगन, सहायक भोजन प्रभारी अनिल साहू, चंचल द्विवेदी, कल्पना शुक्ला, संगीता घाटगे, नोमिन साहू, रेखा रानी मिश्रा, दीक्षा तिवारी सक्रिय रूप से सम्मिलित हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!