अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 के अवसर पर रेड रिबन के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन

रानीतराई। स्व. दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय रानीतराई में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 के अवसर पर रेड रिबन के अंतर्गत एड्स जागरूकता मे विभिन्न कार्यक्रम रंगोली प्रतियोगिता, एड्स जागरूकता रैली, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जाकर एड्स जागरूकता सेमीनार, शपथ तथा नुक्कड़ नाटक का आयोजन प्राचार्य डॉ अरुण कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में किया। कार्यक्रम प्रभारी सुश्री रेणुका वर्मा ने एड्स जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत प्रत्येक दिन अलग-अलग कार्यक्रम का आयोजन किया।

प्राचार्य डॉ अरुण कुमार मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा- एड्स जागरूकता सप्ताह आमतौर पर नवंबर के अंतिम सप्ताह में, 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस से ठीक पहले मनाया जाता है। इस सप्ताह का उद्देश्य एचआईवी/एड्स से संबंधित मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाना, एचआईवी से संक्रमित लोगों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करना और सुरक्षित प्रथाओं को बढ़ावा देना है।

*प्रथम दिवस* में रंगोली प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने एड्स जागरूकता को रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से समझने का प्रयास किया। *द्वितीय दिवस* में एड्स जागरूकता रैली निकाली गई। यह जागरुकता रैली महाविद्यालय से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, बाजार चौक, तिंरगा चौक होते हुए पुनः महाविद्यालय में वापस आये। रैली की माध्यम से छात्र छात्राओं ने ग्रामीण जनों को एड्स संबंधी जानकारी दिया। *तृतीय दिवस* में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीतराई में जाकर छात्र छात्राओं ने एड्स जागरुकता सेमिनार में भाग लिया और अपना पक्ष रखा तथा विद्यालय में नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया तथा सभी ने एड्स जागरूकता का शपथ लिया। इस नाटक के माध्यम से छात्र छात्राओं ने एड्स के लक्षण, एड्स कैसे फैलता है, एड्स से बचाव के लिए कौन-कौन से सावधानियां है, आई.सी.टी. सेंटर तथा ए आर टी सेंटर के बारे में बताने का प्रयास किया गया। विद्यार्थियों को एड्स संबंधी जानकारी प्राप्त करने हेतु टोल फ्री नंबर 1097 के बारे में बताया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक श्री चंदन गोस्वामी, डॉ. रेश्मी वासनीकर, अंबिका ठाकुर बर्मन तथा अतिथि व्याख्याता श्री टीकेश्वर कुमार पाटिल, श्री वेणु कुमार साहू, सुश्री शिखा मड़रिया उपस्थित रहे। कार्यालयीन स्टाफ में श्री नरेश मेश्राम, श्रीमती महेश्वरी निषाद, सुश्री सीमा वर्मा सहित महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!