पीएम श्री सेजस कुम्हारी में प्राचार्य श्रीमती लता रघु कुमार का विदाई समारोह संपन्न
कुम्हारी : प्राचार्य श्रीमती लता रघु कुमार के सेवानिवृत्ति एवं विदाई समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। विद्यालय परिवार के शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।
श्रीमती लता रघु कुमार ने सेजस कुम्हारी में अपने 37 वर्ष के कार्यकाल में व्याख्याता भौतिक एवं 16 वर्ष प्राचार्य के रूप में रही| इस कार्यकाल में उनकी अनेक उपलब्धियां रही, जिसमें सन 2017 में जिला स्तरीय स्वच्छता विद्यालय पुरस्कार कलेक्टर द्वारा, शिक्षा सचिव द्वारा राज्य स्तरीय स्वच्छता पुरस्कार प्राप्त हुआ। 2018-19 में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए कलेक्टर श्री अंकित आनंद एवं श्री प्रवास सिंह बघेल जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। 2024 25 में मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव सम्मान उत्कृष्ट प्राचार्य का पुरस्कार शिक्षा मंत्री द्वारा प्राप्त हुआ है| एवं प्राचार्य मैडम के कार्यकाल में विद्यालय को अनेक सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों के लिए राज्य एवं जिला की ओर से विभिन्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
विशिष्ट अतिथि श्री एम. एस.रघुकुमार प्राचार्य के पति एवं पुत्र वैशाख विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कुम्हारी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना वर्मा, पार्षद श्री अश्विनी कुमार देशलहरे, श्रीमती उमेश्वरी साहू वार्ड 12 पार्षद तथा शाला विकास समिति अध्यक्ष श्री आलोक दुबे जी,सांसद प्रतिनिधि श्री सुजीत यादव जी एवं सभी सदस्यों द्वारा 03-11-2025 को प्राचार्य मैडम को स्मृति चिन्ह भेटकर सम्मानित किया गया।
अतिथियों ने अपने उद्बोधन में श्रीमती लता रघु कुमार के अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति समर्पण की सराहना की।
प्राचार्य महोदया ने अपने संबोधन में सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय में बिताए गए उनके वर्षों की स्मृतियाँ सदा प्रेरणादायक रहेंगी। कार्यक्रम में शिक्षकों ने स्मृति चिह्न भेंट कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षकों ने किया और अंत में आभार प्रदर्शन किया।






