अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

जिला साहू संघ दुर्ग के तत्वाधान में 09 नवंबर को युवक युवती परिचय सम्मेलन

दुर्ग : जिला साहू संघ दुर्ग के तत्वाधान में 09 नवंबर को युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन कचना धुरवा देवालय गोंडवाना भवन सिविल लाइन उतई रोड दुर्ग में किया जा रहा है। आपको बता दें जिला साहू संघ दुर्ग द्वारा गौरवशाली परंपरा का निर्वहन करते हुए युवक युवती परिचय सम्मेलन 34 वर्ष का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू साहू होंगे। कार्यक्रम के अध्यक्षता प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष नीरेंद्र साहू जी करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में जागेश्वर साहू पूर्व मंत्री, श्रीमती रामशिला साहू पूर्व मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन, जितेंद्र साहू तेलगानी बोर्ड के अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन, दीपक ताराचंद साहू पूर्व अध्यक्ष हस्तशिल्प विकास बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन, राजेंद्र साहू पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के गरिमामई उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न होगी।

कार्यक्रम की तैयारी जिला साहू संघ के अध्यक्ष नंदलाल साहू अपनी टीम के साथ कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!