नशा मुक्ति पर स्व. बिंदेश्वरी बघेल शासकीय महाविद्यालय में हुए विभिन्न कार्यक्रम
कुम्हारी। स्वर्गीय बिंदेश्वरी बघेल शासकीय महाविद्यालय कुम्हारी में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती सोनिता सत्संगी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महाविद्यालय के सभी कर्मचारी, छात्र-छात्राओं एवं सहायक अध्यापकों ने नशा मुक्त भारत अभियान के एनमबीए की पोर्टल पर जाकर शपथ ग्रहण की और शपथ प्रमाण पत्र प्राप्त किया।



इसके साथ ही प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। क्विज प्रतियोगिता में धीरज साहू (प्रथम), डाली यादव (द्वितीय) एवं श्रुति बंदे (तृतीय) को पुरस्कृत किया गया। भाषण प्रतियोगिता में कु. योगेश्वरी सोनकर (बीएससी प्रथम वर्ष), लिसा साहू (बीएससी प्रथम वर्ष) एवं जया देवांगन (बीएससी तृतीय सेमेस्टर) क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी कर्मचारीगण, सहायक प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राओं का सहयोग सराहनीय रहा। संपूर्ण कार्यक्रम यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी एवं एंटी ड्रग कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। डॉ एन. जयश्री सहायक प्राध्यापक द्वारा सभी का आभार प्रदर्शन किया गया।



